मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- Muzaffarnagar News: जनपद की चारों तहसीलों सदर, खतौली, जानसठ, बुढ़ाना में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी तहसीलों में कुल 148 शिकायतें आई, जिनमें से 16 का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों के जल्द निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जानसठ में सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार, डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे, जहां सर्वप्रथम मंडलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतों को सुना गया। इस दौरान कल 43 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से तीन शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए दी ग...