मुजफ्फर नगर, जुलाई 17 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जनता इंटर कॉलेज, भोपा की लगभग 500 बीघा दान स्वरूप प्राप्त भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में जाट महासभा सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में कहा कि जनता इंटर कॉलेज, भोपा क्षेत्र की एक ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था है, जिसकी स्थापना ग्रामीणों और समाजसेवियों के सहयोग एवं त्याग से हुई थी। विद्यालय ने दशकों से हजारों छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान की है तथा यहां से शिक्षित अनेक छात्र देश के विभिन्न विभागों और संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। बताया कि ग्राम मालपुरा निवासी पंडित दामोदर प्रसाद, चंद्रमुनि तथा प्रद्युम्न कु...