मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: जनपद की अग्रणी साहित्यिक संस्था वाणी की मासिक गोष्ठी का आयोजन आवास विकास कॉलोनी स्थित सपना अग्रवाल के निवास स्थान शाकुंतलम में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार डा. वीना गर्ग ने की तथा कुशल संचालन लक्ष्मी नितिन डबराल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. वीना गर्ग द्वारा प्रस्तुत सुमधुर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात, रचनाकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक, आध्यात्मिक और प्रेम रस से सराबोर साहित्यिक वातावरण निर्मित किया। गोष्ठी के दौरान बृजराज सिंह ने जेन-जी विषय पर अपना सारगर्भित लेख प्रस्तुत कर आधुनिक पीढ़ी की विचारधारा को रेखांकित किया। भक्ति और काव्य रस की धारा बहाते हुए लक्ष्मी नितिन डबराल ने शिव महिमा का वर्णन कि...