मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। गांव घटायन दक्षिणी के जंगल में जंगली जानवरों के हमले से एक आवारा गाय की मौत हो गई। किसान सुभाष पंवार ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद तीन दिन तक अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में डायल-112 पुलिस के पहुंचने पर मामले की जांच शुरू हुई। गांव घटायन दक्षिणी निवासी किसान सुभाष पंवार पुत्र अजीत सिंह के खेत में जंगली जानवरों द्वारा गाय के सिर और पूंछ को बुरी तरह क्षतिगस्त कर दिया था। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मृत गाय को दफना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...