मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर नगर पंचायत मीरापुर के प्राचीन कच्चा-पक्का श्री शिव मंदिर परिसर में स्थित जाहरवीर की म्हाड़ी पर तालाब का गंदा पानी भर गया। महाड़ी पर लगने वाले मेले में दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं को मंदिर के चारों ओर भरे तालाब के गंदे पानी के बीच से होकर मंदिर में पहुंचना पड़ा। यह भी पढ़ें- Etah News: गमा देवी मंदिर में गंदा पानी भरने से आस्था से खिलवाड़ मेला आयोजन कस्बे के कच्चा पक्का शिव मंदिर पर सावन माह में जाहरवीर मेले का आयोजन होता है। जिसमें श्रद्धालु जाहरवीर की म्हाड़ी पर निशान चढ़ाने के लिए आते हैं। शुक्रवार को मीरापुर में उक्त मेले का आयोजन था। पिछले कई दिनों से मंदिर के आसपास तालाब का पानी भरा हुआ है। शुक्रवार को मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु इस गंदे पानी के बीच से ही मंदिर में पहुंचे तथा यहां पर...