मुजफ्फर नगर, नवम्बर 8 -- मुजफ्फरनगर में छोटी दीपावली का उत्सव Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। छोटी दीपावली और नरक चतुर्दशी का पर्व शहर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों को आकर्षक झालरों, रंग-बिरंगी लाइटों और दीपों से सजाया। शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा। बुधवार को पंच पर्व दीपोत्सव के दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, काली चौदस और छोटी दीपावली मनाई गई। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने भौमासुर अर्थात नरकासुर का वध कर उसके बंदीगृह से हजारों महिलाओं को मुक्त कराया था। इस खुशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया जाता है। छोटी दीपावली पर लोगों ने घरों की साफ-सफाई कर फूलों, बंदनवार और आकर्षक झालरों से सजावट की। घरों के साथ बाजारों, चौराहों और सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों को भ...