मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: शहर कोतवाली क्षेत्रके मोहल्ला नदीघाट स्थित मंदिरके कर्मचारी के साथ किशोरी के परिजनों ने जमकर मारपीट की। परिजनों का आरोप था कि आरोपी युवक उनकी बेटी के साथ छेडछाड करता था। सूचना पर पहंुची पुलिस ने युवक को छुडाकर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवा दिया है। क्षेत्र के गांव बामनहेडी निवासी युवक नदीघाट स्थित मंदिर में सफाई का काम करता है। सोमवार शाम मंदिर में कई लोग पहुंचे और युवक को पकडकर उसकी पिटाई करनी शुरु कर दी। पिटाई करने वाले लोगों का कहना था कि युवक ने उनकी बेटी के साथ पिछले काफी समय से छेडछाड कर रहा था। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा का कहना कि किशोरी से छेडछाड करने पर उसके परिजनों ने ...