मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। जीटी रोड स्थित सनशाइन एकेडमी पुरकाजी में सरकारी अस्पताल के सौजन्य से हेल्थ कैंप का आयोजन किया। स्वास्थ्य विभाग से आई चार सदस्यीय टीम ने छात्र व छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण में बच्चों को मौसमी बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, विटामिन की कमी आदि की बीमारी देखने को मिली। स्वास्थ्य विभाग से आए डॉ. तैयब ने बच्चों को बताया कि हमें रोजाना अपनी साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। ​प्रधानाचार्य कुलदीप चौहान ने डा. भरत सिंह पुंडीर, डा. सुषमा चौहान, डा. प्रतीक मलिक सभी का धन्यवाद किया। ​इस अवसर पर हरप्रीत, आशीष, तनसवी, वैशाली त्यागी, सुमन, शैली, कमल बंसल, रोमी खुल्लर जी आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...