मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: नगर पंचायत चरथावल में आठ वर्ष पूर्व हुए करीब छह करोड़ रुपये के सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में विजिलेंस द्वारा दर्ज एफआईआर में नामजद वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद को तत्काल हटाने तथा उनके वर्तमान कार्यकाल में कराए जा रहे विकास कार्यों,कोटेशन के आधार पर किए गए खरीददारी और छोटे निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर नगर पंचायत के सभासदों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपा है। सभासदों का आरोप है कि विजिलेंस मुकदमे के बावजूद संबंधित बाबू अब भी नगर पंचायत में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। शिकायती पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2020 में नगर पंचायत चरथावल में करीब छह करोड़ रुपये के सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में विजिलेंस ने तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष बीना त्...