मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: छपार। श्रीरामलीला महोत्सव की झंडा यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकाली गई। इसके बाद विधि विधान के साथ झंडा स्थापित किया गया। रामलीला झंडा यात्रा रामलीला भवन से शुरू हुई और छपार के मुख्य मार्गो से ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर रामलीला भवन में स्थापित किया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष नन्दकिशोर गुप्ता ने बताया कि आगामी आठ अक्टूबर से रामलीला मंचन आरम्भ हो जायेगा जो दशहरे पर रावण दहन तक चलेगा। इस दौरान सोनाथ त्यागी, राजेन्द्र गुप्ता, सोमपाल आर्य, रुचिन शंकर गोयल, मनोज त्यागी, विकास त्यागी, रोहित राजपूत, रुस्तम त्यागी व अश्विनी आर्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: घोरावल में मुकुट पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरु यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पजावा ...