मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। टाउन हॉल मैदान में स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक के आस-पास कूडा कचरा, अतिक्रमण में जब्त किए गए होर्डिंग और शराब की खाली पडी बोतल को लेकर चरथावल विधायक पंकज मलिक भडक उठे। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही बताते हुए कडे शब्दों में नाराजगी जताई है। विधायक ने कहा कि यह स्मारक न सिर्फ क्षेत्र के इतिहास का हिस्सा है बल्कि लाखों किसानों और गरीबों के प्रेरणास्रोत हैं, इसलिए इसकी अवमानना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्मारक की सफाई कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चरथावल विधानसभा सिटी से विधायक पंकज मलिक टाउन हाल मैदान में पहुंचे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर प्रसाद वितरित किया यहां पर चौधरी चरण सिंह का स्मारक बना हुआ है। प...