मुजफ्फर नगर, जुलाई 15 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। मीरापुर क्षेत्र में नलकूपों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में आक्रोश है। बीती रात चोरों ने कुतुबपुर के जंगल में चार किसानों के नलकूपों पर धावा बोलकर यहां बने कमरों की दीवारों में कुंबल कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सोमवार देर रात चोरों ने कुतुबपुर निवासी सचिन पुत्र रणवीर, नरेंद्र पुत्र इखपाल, नरेंद्र पुत्र रामसिंह तथा चुड़ियाला निवासी पूर्व प्रधान अतुल के नलकूपों को निशाना बनाया। चोर नलकूपों से विद्युत केबिल, स्टार्टर तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब किसान अपने नलकूपों पर पहुंचे तो उन्हें कमरों की दीवार में कुंबल व ताले टूटे मिले और स्टार्टर, केबिल व अन्य सामान गायब मिला। लगातार चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष है। किसानों का आरोप है कि पुलिस आजतक...