मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पावर कारपोरेशन के चेयरमैन ने वीसी करते हुए मुख्य अभियंता को राजस्व वसूली और लाइन लॉस को कम करने के सख्त निर्देश दिए है। चेयरमैन की वीसी के बाद मुख्य अभियंता विनोद गुप्ता ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है। वहीं विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई है। उन्होंने आपूर्ति में सुधार के साथ बिजली चोरी करने वालों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

मुख्य अभियंता की बैठक मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि पावर कारपोरेशन के चेयरमैन के साथ वीसी हुई है। वीसी में विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि वीसी में दिए गए दिशा निर्देश से सभी अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए है। वहीं लाइन लॉस को ...