मुजफ्फर नगर, जुलाई 31 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत सभागार में व्यापारियों और समाजसेवियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी की पहल पर लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारा लगाने का निर्णय लिया गया। पुरकाजी चेयरमैन ने सबसे पहले एक लाख रुपये सहयोग देने की घोषणा की, जिसके बाद मात्र पांच मिनट में सात लाख रुपये की राशि एकत्र हो गई।कावड़ यात्रा को लेकर चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी ने कस्बे के सभी व्यापारियों को बुलाकर उनसे सुझाव मांगे। बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी ने कस्बे के हिंदू-मुस्लिम समाज से मिलकर कांवड़ यात्रा में सेवा कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: 'विश्व कल्याण की जब बात आई तो महादेव ने विषपान से भी गुरेज नहीं किया' संजय ...