Muzaffarnagar News: चेयरपर्सन ने किया कमला नेहरू वाटिका में पौधारोपण
मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर । नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रविवार को एक वृक्ष मां के नाम महाअभियान के तहत कमला नेहरू वाटिका (कंपनी बाग) में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में करीब 200 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित शहर और जनभागीदारी का संदेश दिया। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी एक-एक पौधा मां के नाम लगाकर अभियान को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। चेयरपर्सन की कार्ययोजना के अनुसार शहर के 27 स्थानों पर लक्ष्य आधारित 11732 पेड़ लगाने के लिए अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में कई टीमें गठित की। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: आशादीप में 11 फलदार व औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.