मुजफ्फर नगर, नवम्बर 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर चेयरपर्सन की शिकायत और चेतावनी के बाद भी कार्य शैली में सुधार न कर पाए डा. अन्नू चौधरी को नगर पालिका से सीएमओ ने हटा दिया है। सीएमओ ने आदेश जारी करते हुए पीएचसी पीनना में तैनात डॉ. अतुल कुमार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व में डॉ. अतुल कुमार कई बार नगर स्वास्थ्य अधिकारी रह चुके है।सीएमओ ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आग्रह पर स्वास्थ्य विभाग में एमओआईसी के पद पर कार्यरत रहे डॉ. अनु चौधरी को नगर स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। शुरुआत में उनका कामकाज सामान्य रहा, लेकिन बाद में उनकी कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें सामने आने लगीं। विभागीय जिम्मेदारियों और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी चेयरपर्सन उनसे नाराज बताई जा रही थीं। पिछले दिनों डॉ. अनु चौधरी पर च...