मुजफ्फर नगर, अगस्त 3 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। रविवार को कांवड़ यात्रा के दौरान कच्ची सड़क पर शाम के समय एक शिव भक्त अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल उसे सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। दिल्ली के यमुना विहार निवासी आयुष हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गतव्य की ओर पैदल चल रहा है। रविवार शाम कच्ची सड़क पर गाजावाली पुलिया के पास अचानक उसकी तबियत बिगड गई ओर वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। आसपास मौजूद शिव भक्तों ने उसके मुंह पर पानी के छींटे मारकर होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: अटैना घाट से गंगाजल भर 70 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी इन्द्रजीत सिंह मौके पर पहु...