Muzaffarnagar News: चरथावल में निकला चेहल्लुम का जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा कस्बा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 9 -- Muzaffarnagar News: चरथावल। चरथावल क्षेत्र में चेहल्लुम का त्योहार अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। शिया समुदाय के लोगों ने हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों की याद में इमामबाड़े से मातमी जुलूस निकाला। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना मोहम्मद हुसैनी लखनवी ने कहा कि इमाम हुसैन की शहादत इंसानियत, सत्य, न्याय और अमन का पैगाम देती है। अंजुमन सोगवारे हुसैनी के तत्वावधान में निकाला गया यह जुलूस इमामबाड़े से शुरू होकर शिव चौक, चौहट्टा पार्क और मुर्दा पट्टी चौक होता हुआ कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे रास्ते नौहाख्वानी और या हुसैन की सदाओं से माहौल गमगीन रहा। जुलूस में जानसठ, मुजफ्फरनगर, सिकंदरपुर और सुल्तानपुर की अंजुमनों समेत आसिफ अली, जामिन अली, अरमान चरथावली और हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। यह भी पढ़ें- अकीदत और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.