Muzaffarnagar News: चंधेड़ी में बारिश के चलते भरभराकर गिरी मकान की छत
मुजफ्फर नगर, जुलाई 9 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना गांव चंधेड़ी में लगातार हो रही बारिश के चलते एक मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही उसी कमरे में सो रहा परिवार बच गया।गांव चंधेड़ी निवासी इकराम पुत्र शरीफ के मकान की छत रात्रि के समय भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि जिस हिस्से में इकराम के परिजन हो रहे थे, वह नहीं गिरा और एक बड़ा हादसा टल गया। अचानक छत गिरने से परिजन चींखने चिल्लाने लगे। ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। छत गिरने से मलबे में दबकर घरेलू सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने एसडीएम को मकान की छत गिरने से अवगत कराया और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा ने लेखपाल को मौके पर भेजकर मकान का मुआयना कराया और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.