Muzaffarnagar News: घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 29 -- Muzaffarnagar News: खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के टोडा गांव निवासी सददाम पुत्र अलीयास ने बताया कि दो दिन पूर्व अपने परिवार के साथ घर में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव निवासी कुछ दबंग युवकों ने घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी ने विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गई। ग्रामीणों को देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहीर दी। पुलिस ने आरोपी जागम पुत्र मोमिन, सोएब पुत्र जागम, मज्जमिल पुत्र जागम, मोहसिन पुत्र जागम के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.