Muzaffarnagar News: घर में घुसकर किशोरी से छेडछाड, रिपोर्ट दर्ज घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर स्थित एक कॉलोनी में किशोरी के परिजन बाजार गए थे। वह घर में अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी अनंत घर में घुस गया और छेड़छाड़ की। इसी बीच किशोरी के परिजन घर आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। शोर शराबा होने पर आरोपी के परिजन भी पहुच गए। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी अनंत को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.