मुजफ्फर नगर, नवम्बर 15 -- प्रदूषण नियंत्रण के लिए छह निर्माण स्थल चिन्हित Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। प्रदूषण के नियंत्रण के लिए आयोग ने ग्रैप-3 को जिले में लागू कर रखा है, लेकिन नियमों का फिर भी कुछ लोग पालन नहीं कर रहे हैं। बढ़ते एक्यूआई के दबाव और प्रदूषण नियंत्रण के लिए स्थानीय बोर्ड अधिकारियों ने जुर्माने के लिए छह बड़ी निर्माण साइटों को चिन्हित किया है, जिसकी कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जुर्माने के लिए बोर्ड को संस्तुति भेजी है। हालांकि अभी तक ग्रैप लागू होने के बाद किसी भी निर्माण साइटों पर जुर्माना नहीं लगा है, जिस कारण लोग ग्रैप के नियमों की अनदेखा कर प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। दीपावली से पहले 20 नंवबर तक की समय अवधि को प्रदूषण बढ़ने का पीक टाइम माना गया है। तत्कालीन डीएम उमेश कुमार मिश्रा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय ...