मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। भोपा निवासी शमशाद पुत्र नूर अहमद व सलमान पुत्र इस्लाम ने एसडीएम रश्मि लांबा को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनकी गली में जहीर हसन पुत्र रफीक व अहसान पुत्र जहीर हसन अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। आरोप है जबरदस्ती गली में हमारे मकान की तरफ अपने मकान की विन्डो लगा दी है और मकान का छज्जा निकालने को कह रहे हैं। विरोध करने पर गाली गलौज की गई। शिकायकर्ताओं ने एसडीएम से विन्डो हटवाने और छज्जा निकालने से रोकने की मांग की। एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सड़क पर अवैध कब्ज़े का आरोप, एसडीएम से शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...