Muzaffarnagar News: गौ सेवा और निष्कपट भक्ति से ही प्रसन्न होते हैं भगवान : गंगोत्री तिवारी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- Muzaffarnagar News: गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने कहा कि गाय के रोम-रोम में तैंतीस कोटि देवताओं का वास होता है और गौ सेवा से गोपाल जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इसलिए गृहस्थों को पहली रोटी गाय को समर्पित करनी चाहिए। कथा वाचक ने पूतना प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि कपट रूप धारण कर आने पर भगवान कृष्ण ने नेत्र बंद कर लिए थे, जो यह शिक्षा देता है कि प्रभु को कपटी लोग पसंद नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मन में छल रखकर शिव पर जितना मर्जी जल चढ़ा लें, समस्याओं का हल नहीं मिल सकता। मनुष्य को अपने कर्मों के अनुसार ही फल भुगतना पड़ता है। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर महेश वर्मा ने सपत्नीक पूजन किया, जिसमें अमित सभासद, लवी अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.