Muzaffarnagar News: गैस सिलेंडर में आग लगने से लाखों का सामान जला
मुजफ्फर नगर, अगस्त 15 -- Muzaffarnagar News: मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ीफिरोजाबाद में शुक्रवार को रसोई में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग धीरे-धीरे रसोई से घर के कमरों तक फैल गई। परिजनों ने साहस दिखाते हुए जलते सिलेंडर को बाहर निकालकर तालाब में फेंक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मुकर्रम अली ने बताया कि घर में अंसार अली, लियाकत अली सहित तीन परिवार रहते हैं। शुक्रवार को बड़ी भाभी सलमाना पत्नी अंसार अली ने रसोई में आग लगी देख शोर मचाया। परिजन मौके पर पहुंचे तो सिलेंडर आग की चपेट में था। आग घर के अन्य हिस्सों में भी फैलने लगी। किसी तरह सिलेंडर को बाहर खींचकर गांव के तालाब में फेंका गया और कपड़े आदि डालकर आग बुझाई गई। आग में रेफ्रिजरेटर, सेल्फ-अलमारी, करीब आठ क्विंटल गेहूं तथा बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.