मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित गुलशन विहार के गॉड ब्लेस एकेडमी स्कूल में श्री कृष्ण कृपा जियो गीता परिवार के तत्वावधान में नि:शुल्क गीतापाठ संकीर्तन का आयोजन किया। कार्यक्रम की संचालिका दीपाली कौशिक और कथा व्यास पंडित होतीलाल शर्मा के सानिध्य में यह आयोजन संपन्न हुआ। आरंभ में दीप प्रज्जवलन और पूजन के बाद सचिव अतुल कुमार गर्ग ने गणेश-शारदा वंदना, महामंत्र जाप और अष्टादश श्लोकी गीतापाठ कराया। पंडित होतीलाल शर्मा, संजय, दीपाली, राजेश वर्मा, अजय गर्ग और भावना की ओर से प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्त्रम का समापन हुआ। इस दौरान समाजसेवी देवराज पंवार सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...