मुजफ्फर नगर, सितम्बर 12 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसियों व संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए जल्द से जल्द ट्रैक और हॉल की सुविधा मिल सके। इस दौरान उन्होंने जिम के निर्माण कार्य को बेहतर विकल्प बताया।चौधरी चरण सिंह स्पोट्स स्टेडियम परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ द्वारा 814.82 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित भारोत्तोलन हॉल, वॉलीबॉल कोर्ट तथा बैडमिंटन क्रीड़ा हॉल का जीर्णोद्धार करा...