मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर थाना तितावी पुलिस ने विवादित भूमि को लेकर आमने-सामने आए दो पक्षों के 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के सात वाहनों को कब्जे में लिया है। सभी वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया है। सभी लोगों को मुचलका पाबंद भी किया जाएगा।क्षेत्र के गांव मुकंदपुर में विवादित भूमि को लेकर दोनों पक्षों को लेकर भूमि पर पहुंच गए। एक पक्ष ने भूमि पर कब्जे का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने इस बात का विरोध किया। दोनों पक्षों के आमने सामने आने की जानकारी मिलती ही तितावी थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एक दूसरे से विवाद कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में दोनों ...