मुजफ्फर नगर, जुलाई 29 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर खेत में खड़ी गन्ने की फसल जोतने तथा विरोध करने पर मारपीट कर बंधक बनाने का आरोप लगाया।सिकन्दरपुर निवासी जरीफ पुत्र मजीद ने मीरापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका गांव के ही हनीफ पुत्र असगर से मुकदमा चल रहा है। आरोप है रविवार देर शाम हनीफ अपने पक्ष के शाहनजर, महताब, नवाब तथा अपने पुत्र शाहनवाज के साथ उसके खेत पर पहुंचा और जबरन खड़ी गन्ने की फसल जोत दी। पीड़ित का कहना है कि सूचना मिलने पर जब वह खेत पर पहुंचा और विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसे बंधक बनाकर खेत में डाल दिया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: मारपीट व धमकी का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...