मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव गढ़मलपुर सागड़ी में बुधवार को डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने फीता काटकर डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में डिजिटल लाइब्रेरी महत्वपूर्ण कदम है। इससे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से लाइब्रेरी का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक, गन्ना समिति के डायरेक्टर संजीव कुमार पाल, ग्राम प्रधान जितेंद्र मलिक, पूर्व चेयरमैन राजीव, परमेश सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने डिजिटल लाइब्रेर...