मुजफ्फर नगर, जुलाई 15 -- Muzaffarnagar News: छपार। हाईवे पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया गिरने से संतुलन बिगड़ गया, जिससे पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। हादसे में उसका पुत्र मामूली रूप से घायल हो गया। हरिद्वार जिले के कलियर निवासी 50 वर्षीय सानू पत्नी तस्सीम मंगलवार शाम अपने पुत्र समीर के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर आ रही थीं। बरला स्थित एक ढाबे के पास हाईवे पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया उतर गया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में सानू उछलकर सड़क पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गईं, जबकि समीर को मामूली चोटें आईं। आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पुरकाजी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सानू को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए और शव सुपुर्द खाक कर दिया। हादसे के ...