Muzaffarnagar News: खालापार पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन तस्कर पकड़े
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: खालापार थाना पुलिस ने अवैध असलाहों की खरीद फरोख्त करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से चार अवैध पिस्टल, सात तमंचे, 40 कारतूस व एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्करों का चालान कर दिया है। खालापार थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तस्कर क्षेत्र में घूम रहे है। पुलिस ने मेरठ रोड पर शारदेन स्कूल के पीछे चैकिंग शुरु कर दी। पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक को दौडा दिया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बाइक सवारों को दबोच लिया। पुलिस ने पकडे गए बाइक सवार अंकित उर्फ लादेन, वैभव उर्फ विशु व आकाश उर्फ काला निवासीगण गांव बिरालसी थाना चरथावल की तलाशी कराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.