मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: मोरना गंगा खादर क्षेत्र के किसानों ने मोरना चीनी मिल के लिए नया गन्ना तौल केंद्र स्थापित करने के प्रयास का विरोध किया है। शनिवार को तीर्थनगरी शुकतीर्थ में किसानों ने पंचायत कर गन्ना विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि गांव में पहले से ही खाईखेड़ी और टिकौला चीनी मिलों के गन्ना तौल केंद्र संचालित हैं। ऐसे में तीसरे केंद्र की कोई आवश्यकता नहीं है। किसानों ने दो टूक चेतावनी दी कि गन्ना विभाग ने नया केंद्र स्थापित करने के लिए दबाव बनाया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसान अपना गन्ना कोल्हू में डाल देंगे, लेकिन मोरना चीनी मिल को सप्लाई नहीं करेंगे।पंचायत यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: 30 अक्टूबर को मोरना चीनी मिल में होगा पूजन में भाकियू के मंडल सचिव सरदार अमीर सिंह ने...