मुजफ्फर नगर, नवम्बर 19 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नई मंडी भरतिया कालोनी स्थित श्रीगणपति खाटू श्याम मंदिर में भगवान श्री खाटू श्याम का जन्मोत्सव कार्यक्रम का हवन पूजन के पश्चात शोभायात्रा के साथ धूमधाम से शुभारंभ किया। शोभायात्रा में बैंड, ढोल व झांकियां शामिल रही।

जन्मोत्सव और शोभायात्रा का शुभारंभ बुधवार को भरतिया कालोनी स्थित श्रीगणपति खाटू श्याम मंदिर में भगवान श्री खाटू श्याम का जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान खाटूश्याम का विशेष श्रंगार व हवन पूजन तथा आरती के साथ हुआ। मंदिर प्रांगण में जन्मोत्सव पर पूजन किया, जिसके पश्चात स्वर्ण रथ पर सवार भगवान खाटूश्याम जी सवार हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, संजय मित्तल, विशाल ग...