मुजफ्फर नगर, जुलाई 2 -- Muzaffarnagar News: मोरना जानसठ-मुजफ्फरनगर मार्ग पर निराना गाव के पास सड़क हादसे में खाइखेड़ा निवासी युवक अमरेन्द्र की मौत हो गई। मृतक का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी 24 वर्षीय अमरेन्द्र उर्फ पॉपीन पुत्र रूप सिंह अपने बड़े भाई रोहित उर्फ बंटी के साथ बीते मंगलवार की रात लगभग 9 बजे जानसठ मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित पेपर मिल में कार्य करने जा रहे थे। जैसे ही वह सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निराना के पास स्थित आम के बाग के सामने पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमरेन्द्र की मौत हो गई। रोहित उर्फ बंटी को मुजफ्फरनगर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर है। पिता रूप सिंह माता पाल्ली, पत्नी मोनी, छोटा भाई योगेंद्र ,बहन रीटा, मीनाक्षी...