मुजफ्फर नगर, अगस्त 27 -- Muzaffarnagar News: खतौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर रात को नई आबादी में एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना और पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। व्यक्ति की दूसरे मोहल्ले में रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसको लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। जिस पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।मोहल्ला नई आबादी निवासी 50 वर्षीय सरदार आलम पुत्र जमील अहमद बुधवार की शाम को मोहल्ले की एक गली में लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। यह भी पढ़ें- औघड़ बाबा आश्रम के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या आलम को बदहाल अवस्था में देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहल्ले के लोगों ने ई-रिक्...