Muzaffarnagar News: खंभे से बिजली के तार हटाने के विरोध में युवक को पीटा
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 24 -- Muzaffarnagar News: खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के नंगला गांव निवासी बिलाल पुत्र वकील ने बताया कि गांव निवासी भूरा उर्फ आफताब ने खंभे से हमारा तार हटाकर अपना लगा लिया। शाम को घर पहुंचा तो अंधेरा देखकर परिवार के लोगों से जानकारी ली। जानकारी करने के बाद भाई नाजिम भूरा के घर पहुंचा और तार हटाने का कारण पूछा। आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमे भूरा ने परिजनों के साथ मिलकर नाजिम पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान भाई ने शोर मचाया तो परिवार के लोगों ने भाग कर उसकी जान बचाई। घटना के बाद पीड़ित ने हमलावरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने भूरा उर्फ आफताब, रिजवान पुत्र कल्लू, आसिफ उर्फ ढोलू पुत्र कल्लू, भज्जू पुत्र शहीद निवासी नंगला के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.