मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarnagar News: बुधवार को जानसठ रोड स्थित एक खंभे पर करंट की चपेट में आने से स्कूल के छात्र बाल-बाल बचे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र जानसठ रोड पुल के नीचे से घर वापस लौट रहे थे। पुल के समीप एक खंभे के पास से गुजरते समय एक छात्र का हाथ एक बिजली के खंबे से लग गया तो उसको करंट का जोर से झटका लगा। छात्र को करंट लगता देख दूसरे छात्रों में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बिजली का काम करने वाले एक युवक ने खंभे में करंट की जांच की तो उसके करंट दौड़ रहा था। खंभे के आसपास रहने वाले दुकानदारों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...