मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: सोमवार को शराफत कालोनी के लोगों ने जमकर हंगामा किया। बिजली विभाग की टीम ने मकान पर लगे मीटर के तार खंबे से काट दिए तो कालोनी के लोगों में नाराजगी जताई। आक्रोशित लोगों को देखकर विभाग की टीम को वापस लौटना पडा। शराफत कालोनी में सैकडों मकान में तीन सौ से चार सो लोग रहते है। कालोनी में रहने वाले लोगों ने बिजली विभाग से कनेक्शन लिया जिस पर विभाग की ओर से उनके मकानों पर मीटर लगा दिए गए। मीटर लगाने के काफी दिनों तक कालोनी में खंबे नहीं लगाएं गए तो लोगों ने काफी देर लगे खंबों से केबिल डलवा कर बिजली को चालू करा लिया। सोमवार को बिधुत विभाग की टीम कोलोनी में पहुंची ओर खंबे पर लगे दर्जनों लोगों के केबिल को काट दिया। कुछ केबिल टीम अपने साथ ले गए जबकि कुछ वही रह गया। केबिल काटे जाने के बाद लोगों ने हंगामा श...