मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarnagar News: जानसठ कस्बे की गंगा विहार कॉलोनी में शनिवार को क्रॉकरी की दुकान की दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों और कॉलोनी के लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का क्रॉकरी का सामान जलकर राख हो गया।गांव सालारपुर निवासी श्रीपाल कस्बे की गंगा विहार कॉलोनी में प्रवेश करते ही क्रॉकरी की दुकान करता है। बराबर की दूसरी दुकान में वह दूध व घी डेयरी करता है। दोनों दुकानों की द्वितीय मंजिल पर गोदाम बना हुआ है, जिसमें क्रॉकरी का सामान रखा था। शनिवार की मध्यान्ह 11.30 बजे अचानक...