Muzaffarnagar News: कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 104 छात्रों को मिले ऑफर लेटर
मुजफ्फर नगर, जुलाई 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित श्रीराम पॉलिटेक्निक में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इसमें श्रीराम पॉलिटेक्निक व अन्य संस्थानों के 197 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 104 मेधावी छात्रों का चयन कर उन्हें ऑफर लेटर दिए। इस ड्राइव में नामी कंपनियों ने लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्जवलन से हुआ। संस्थापक अध्यक्ष डा. एस.सी. कुलश्रेष्ठ और प्रधानाचार्य डा. अश्वनी कुमार ने चयनित छात्रों को बधाई दी। संचालन स्नेह लता गर्ग ने किया। यह भी पढ़ें- कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया से अवगत हुए इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.