Muzaffarnagar News: केमिकल फैक्ट्री ऑपरेटर की मौत, प्रदर्शन के बाद मिला सहायता का आश्वासन
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarnagar News: थाना क्षेत्र के बेगराजपुर स्थित मैग्मा केमिकल्स फैक्ट्री में 40 वर्षीय ऑपरेटर शीशपाल निवासी दूधाहेड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत जहरीले केमिकल के संपर्क में आने से हुई, हालांकि आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार से ही फैक्ट्री प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया। कई घंटों तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.