मुजफ्फर नगर, सितम्बर 1 -- Muzaffarnagar News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व 4 सितम्बर को मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर माता-पिता अपने छोटे बच्चों को श्रीकृष्ण व राधा रानी की पोशाक पहनाकर श्रीकृष्ण व राधा रानी का प्रतिरूप बनाते हैं। इसके लिए माता-पिता बाजार से श्रीकृष्ण व राधा रानी की पोशाक खरीदते हैं और अपने बच्चों को तैयार करते हैं। बाजारों में इन दिनों इन पोशाकों और साज-सज्जा के सामानों की खरीदने के लिए काफी लोग जोरशोर से खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। माता-पिता अपने बेटे व बेटियों में श्रीकृष्ण व बेटी में राधा रानी का प्रतिरूप देखते हैं। हर मां अपने बेटे को कान्हा, कृष्ण, कन्हैया आदि नामों से पुकारती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर अधिकतर माता-पिता अपने बच्चों को श्रीकृष्ण् और राधा रानी की पोशाक पहनाकर उनका साज-श्रंगार करते है...