मुजफ्फर नगर, जुलाई 28 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिला कृषि एवं रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने करीब 12 घंटे कार्रवाई करते हुए सिखेडा के गाव भगवानपुरी में नकली कीटनाशक दवाई का गोदाम पकडा है। यहां पर करीब 50 लाख की कीटनाशी और अन्य समान बरामद किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक व कीटनाशक के छह नमूने जांच के लिए भेजे है। वहीं थाना सिखेडा में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: मोहनलालगंज में खाद दुकानों पर छापा, शटर गिराकर भागे दुकानदारजांच प्रक्रिया जिला कृषि एंव रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने सिखेडा के जंगल में छापेमारी करते हुए नकली पोटाश बनाते हुए पकडा था। यहां से उन्होंने शामली के गांव लिलौन निवासी नफीस को पकड़ा था। अन्य लोग फरार हो गए थे। राहुल तेवतिया ने नफीस का मोबाइल में कु...