मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। मोहल्ला मिश्राण स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष के वैभव शर्मा का आरोप है कि पुरानी रंजिश के तहत विनोद कुमार और उनकी पत्नी अलका ने छत से कूड़ा फेंका और विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष के विनोद कुमार का कहना है कि पेड़ की पत्तियां गिरने पर सुदेश शर्मा और उनके बेटों ने मारपीट की। सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...