मुजफ्फर नगर, जुलाई 15 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। मीरापुर क्षेत्र के कुतुबपुर गंगनहर पटरी मार्ग पर सोमवार देर रात्रि अफरातफरी मच गई, जब एक अजगर सड़क आ गया। अजगर को देखकर राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की देररात्रि वह अपने वाहन से कुतुबपुर नहर पटरी से गुजर रहे थे। इस दौरान एक विशाल अजगर सड़क पर निकल आया। अजगर काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर अजगर के हटने का इंतजार किया। कुछ समय बाद अजगर स्वयं धीरे-धीरे सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: घर में घुसा अजगर, परिवार में मची अफरातफरी इसके बाद आवागमन सामान्य हो गया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: गांव में दिखा विश...