मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- Muzaffarnagar News: एसडीएम रश्मि लांबा व तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता के निर्देश पर तहसील की राजस्व टीम ने गांव खेड़ी फिरोजाबाद में तहसील के सबसे बड़े बकायदार किसान के खेत में नीलामी एवं कुर्की हेतु झंडी लगा दी है। नायब तहसीलदार विपिन कुमार ने बताया कि तहसील के गांव खेड़ी फिरोजाबाद के रहने वाले किसान फराहत अली पुत्र दोस्त मोहम्मद पर एचडीएफसी बैंक का 38 लाख रुपये का बकाया है। बैंक ने किसान की आरसी काटकर तहसील में भेज दी थी। नायब तहसीलदार ने बताया कि किसान फराहत अली का सबसे बड़ा बकायदार है। सोमवार को राजस्व टीम ने गांव खेड़ी फिरोजाबाद में पहुंच कर किसान के खेत में नीलामी एवं कुर्की हेतु झंडी लगा दी है। इस दौरान नायब तहसीलदार विपिन कुमार, कानूनगो विनोद शर्मा, अमीन अरविंद शर्मा, हसन इमाम, विनोद कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...