मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: मोरना। गांव किशनपुर में बारिश के दौरान मजदूर का कच्चा मकान गिर गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मजदूर परिवार ने प्रशासन से पक्का मकान बनवाने की गुहार लगाई है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में शनिवार को मौ आजाद का कच्चा मकान गिर गया। आजाद के पुत्र मौ आदिल ने बताया कि शनिवार दोपहर वह बाहर बैठा हुआ था। बच्चे ने मकान की दीवार में दरार आने की खबर दी तो उसने पिता आजाद, पत्नी शमा परवीन तथा पुत्र आतिफ, आकिफ व अरहम को तुरंत बाहर कर दिया। कुछ देर में मकान भरभरा कर गिर गया। मिट्टी के मलबे में दबकर वहां रखा सामान खराब हो गया। यह भी पढ़ें- Meerut News: भरभराकर गिरा मकान,, बाल-बाल बचा परिवार पड़ोसी कमरुद्दीन, साजिद, अल्तमश, बिलकिस आदि की मदद से मलबे को हटाया गया। पीड़ित व ग्रामीणों ने पक्का मकान बनवाने की...