मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर साहित्यिक संस्था स्त्री संचेतना के तत्वावधान में विद्यालक्ष्मी चेरिटेबिल ट्रस्ट के सहयोग से स्थानीय एक होटल में गाजियाबाद से पधारी जानी मानी लेखिका एवं साहित्यकार लेखा वर्मा के संपादन में विभिन्न लेखकों द्वारा रचित कहानी संग्रह 'किरदार अभी जिंदा है' का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखक, पूर्व प्रवक्ता एवं ज्योतिषविद डॉ. राकेश कौशिक ने की।मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यक संस्था स्त्री संचेतना की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवियत्री सुमन प्रभा उपस्थित रही। सुप्रसिद्ध गजलकार एवं कवि पंडित रामकुमार शर्मा 'रागी' उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं उनकी वंदना से किया। वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती सुशीला शर्मा ने मां सरस्वती की वंदना की। तत्पश्चात स...