मुजफ्फर नगर, जुलाई 29 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर ग्राम कासमपुर खोला में प्रतिवर्ष आषाढ़ मास की चतुर्दशी एवं पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले के तत्वावधान में मंगलवार से दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में प्रथम दिन सैकड़ों पहलवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कुश्ती कला और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल में गुल्लू झझेड़ी ने विकास भूआपुर, काजल चौधरी बिजनौर ने रतना धर्मनगरी को, वंश भुम्मा ने दीपांशु भूआपुर, चकित बिजनौर ने संदीप शुक्रताल को पटकनी दी। बता दें कि पिछले 65 वर्षों से दंगल की परंपरा चली आ रही है。

दंगल का शुभारंभ दंगल का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक चौधरी, एमएलसी श्रीमती वंदना वर्मा, गुर्जर सद्भावना सभा के जिलाध्यक्ष ओपी चौहान एवं मीरापुर विधायक मिथलेश पाल की स...